राजस्थान विधानसभा के सत्र के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। मानसून सत्र के दौरान हर दिन किसी ने किसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पहले कांग्रेस विधायकों विधानसभा परिसर में कानून व्यवस्था के हालातों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक बिगड़ती कानून व्यवस्था के नारे लिखे हुए पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे थे। भजन सरकार होश में आओ, सरकारी जमीनों की चोरी बंद करो जैसे नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल बताया।
कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर के मीडिया लॉन के पास इकट्ठा होकर ‘नारेबाजी करते हुए मुख्य भवन के दरवाजे पर पहुंचे। इसके बाद यहां कुछ देर तक नारेबाजी की गई। इसके बाद कांग्रेस विधायक पोस्टर पहनकर सदन में प्रवेश करने पर अड़ गए लेकिन सुरक्षा में तैनात मार्शलों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इस पर कांग्रेस विधायकों और मार्शलों के बीच तनातनी और धक्का-मुक्की हो गई। ह कांग्रेस विधायक इस बात पर अड़ गए कि वे विरोध वाले कपड़ों में ही सदन में प्रवेश करेंगे।
हालांकि सदन में कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर उतार कही प्रवेश किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ते अपराधों पर सरकार चुप है। इससे पहले 5 सितंबर को भी कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर फसल खराबे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद सदन की कार्यवाही के बीच कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा किया था। इस हंगामे के बीच ही तीन बिल पारित करके सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
