राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ नामक हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की है।
इस अभियान की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी, सहप्रभारी चिरंजी राव, रित्विक मकवाना, पूनम पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
अभियान की रूपरेखा:
गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान विभिन्न चरणों में चलेगा, जिसमें भाजपा की कथित वोट चोरी के खिलाफ जनता का समर्थन जुटाया जाएगा।
- पहला चरण (15 से 17 सितंबर): जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। ये बैठकें अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।
- दूसरा चरण: ब्लॉक, मंडल और नगर कांग्रेस स्तर पर बैठकें होंगी। इसके बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से ज्ञापन पर हस्ताक्षर लेंगे और भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ जनमत संग्रह करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कथित विफलताओं को भी उजागर किया जाएगा।
निकाय चुनावों का मुद्दा भी होगा जोर
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से निकाय चुनावों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं और निकायों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन भाजपा सरकार चुनाव नहीं करवा रही है। साथ ही, प्रदेश में कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने की भी कांग्रेस जनता के समक्ष बात रखेगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
