• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 09, 2025

    झालावाड़ में किसानों का हल्ला बोल, 9 जिलों से पहुंचे प्रदर्शनकारी; पहले दिन की बातचीत रही नाकाम

    झालावाड़ में किसानों का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। किसान अपनी 51 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं। सोमवार को प्रशासन के साथ हुई पहली दौर की वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

    किसान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि सरकार से अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। किसानों ने रात धरनास्थल और ट्रैक्टरों में ही बिताई। कई प्रदर्शनकारी देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल रहे।

    प्रदर्शन को और मजबूती देने के लिए चित्तौड़ प्रांत के 16 जिलों से किसानों के आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल 9 जिलों से किसान झालावाड़ पहुंच चुके हैं।

    प्रशासन ने धरनास्थल पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एंबुलेंस, आवश्यक दवाइयों, जनसुविधाओं और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के निर्देशन में की गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories