जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में अब लेन ड्राइविंग सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक अनुशासन में सुधार लाना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। यह सिस्टम दौलतपुरा से बगरू तक लागू किया जाएगा।
स्पेशल कमिश्नर पुलिस (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश ने बताया कि चंदवाजी से शाहजहांपुर तक यह सिस्टम 6 सितंबर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था। अच्छे नतीजे मिलने पर अब इसे जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में विस्तार देने की तैयारी है।
शनिवार को डीसीपी वेस्ट ऑफिस में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें डीसीपी वेस्ट, ट्रैफिक अधिकारी, एडीसीपी, एसीपी, टीआई और एसएचओ शामिल होंगे।
लेन ड्राइविंग सिस्टम के मुख्य नियम
- भारी वाहन (बस, ट्रक, ट्रोला आदि) केवल तीसरी लेन में चलेंगे।
- ओवरटेक के लिए वे दूसरी लेन में जा सकेंगे, लेकिन बाद में तीसरी लेन में लौटना अनिवार्य होगा।
- पहली लेन सिर्फ एम्बुलेंस, पुलिस वाहन और हल्के वाहनों के लिए रहेगी।
- नियम तोड़ने वालों के चालान VOC मोबाइल ऐप और आईटीएमएस कैमरों के जरिए स्वतः जारी होंगे।
कैमरा आधारित निगरानी व्यवस्था
इस सिस्टम में मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की कैमरों से निगरानी की जाएगी और चालान सीधे वाहन चालक के मोबाइल पर भेजा जाएगा।
इससे पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति नहीं बनेगी और अचानक वाहन रोकने से होने वाले हादसे भी कम होंगे।
जागरूकता अभियान
शुरुआती पांच दिनों तक संबंधित एसीपी और थाना प्रभारी मौके पर रहकर वाहन चालकों, मालिकों और ट्रांसपोर्टर्स को जागरूक करेंगे।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की जाएगी कि चालक निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं।
गौरतलब है कि चंदवाजी से शाहजहांपुर तक पहले चरण में लागू इस सिस्टम से अब तक हजारों चालकों पर 10 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
