• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    जयपुर सड़क हादसे का VIDEO आया सामने, टक्कर के बाद उछला दंपती

    जयपुर| शहर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी करीब 20 फीट दूर उछलकर गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    एसएचओ उदयभान ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 3 बजे लोहा मंडी के पास हुआ। तरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपनी पत्नी वंदना कंवर के साथ बाइक पर सवार होकर रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत करीब 20 फीट दूर जा गिरे।

    सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    बीजेपी कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल दंपती को सीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को कई जगह फ्रैक्चर आए हैं और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories