बॉलीवुड एक्टर विंदु दारा सिंह मंगलवार को जयपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी सादगी और मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। जैसे ही वे अराइवल गेट से बाहर निकले, फैंस ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी की फरमाइश करने लगे।
विंदु ने भी सभी के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और किसी को निराश नहीं किया।
चौधरी परिवार के संगीत समारोह में करेंगे शिरकत
विंदु दारा सिंह इस बार जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में चौधरी परिवार के संगीत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर वरुण बंसल और भरत आजाद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे होटल के लिए रवाना हो गए।
राजस्थान की संस्कृति से प्रभावित
इस मौके पर विंदु ने कहा, “जयपुर आना हमेशा खास होता है। राजस्थान का इतिहास, संस्कृति और आर्किटेक्चर हमेशा से आकर्षित करते हैं। यह वीर भूमि है और यहां के लोग बेहद आत्मीय हैं। हर बार यहां आकर मन खुश हो जाता है।”
फिल्मों से लेकर समाजसेवा तक सक्रिय
अभिनेता दारा सिंह के पुत्र विंदु ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में फिल्म ‘करण’ से की थी। उन्होंने मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, हाउसफुल, सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में अभिनय किया। टीवी जगत में भी वे काफी लोकप्रिय रहे और बिग बॉस सीजन 3 के विजेता के रूप में देशभर में पहचान बनाई।
फिल्मों के साथ-साथ विंदु समाजसेवा में भी सक्रिय हैं। जयपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित किसी प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा रखते हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
