• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 25, 2026

    जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए महंगा, वाहन चालकों की बढ़ी चिंता

    जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर में पेट्रोल 2.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.73 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद शहर में पेट्रोल की कीमत 109.84 रुपए से बढ़कर 112.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.05 रुपए से बढ़कर 97.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

    वहीं एक्सपी पेट्रोल की कीमत भी बढ़कर 121.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 119.15 रुपए थी। खास बात यह है कि एक महीने में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। डीजल अब 100 रुपए प्रति लीटर से महज 2.22 रुपए कम रह गया है।

    ईंधन कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने राजस्थान सरकार से वैट कम करने की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि महंगे पेट्रोल-डीजल का असर आम जनता के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, उद्योग और व्यापार पर भी पड़ेगा।

    विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories