जयपुर में शुद्ध आहार मिलावट पर चल रहे अभियान के तहत फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने बीती रात जगतपुरा स्थित श्री श्याम पनीर डेयरी पर छापेमारी की। गोदाम से 450 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर जब्त किया गया और नष्ट कर दिया गया।
पनीर आम दूध की बजाय मिल्क पाउडर और पाम ऑयल मिलाकर बनाया गया था। इसे 180-190 रुपए प्रति किलो में खरीदा जाता और शहर के रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में 220 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाता था।
फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में फूड सेफ्टी ऑफिसर देवेन्द्र सिंह और अमित शर्मा की टीम ने देर रात गोदाम पर निगरानी रखकर कार्रवाई की।
इसके अलावा, भांकरोटा स्थित राजस्थान डेयरी पर भी रविवार दोपहर छापा मारा गया। यहां टीम ने 300 किलोग्राम दूध से फेट निकालकर उसमें रिफाइंड तेल मिलाकर पनीर बनाने की प्रक्रिया देखी। मौके पर बनाए गए पनीर और पहले से तैयार 10 किलोग्राम पनीर को भी नष्ट किया गया।
त्योहारी सीजन में दूध और मिठाई की बढ़ती मांग के चलते जयपुर में नकली और मिलावटी उत्पादों की सप्लाई बढ़ गई है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और सीएमएचओ की टीम लगातार शहर और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर ऐसे उत्पादों पर नियंत्रण रख रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
