जयपुर में बेटे की ओर से मां की हत्या करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक मां को बेरहमी से पीटता है। पत्नी को पिटते देख कॉन्स्टेबल पति बचाने आता है। मां के बेहोश होने पर भी बेटा मुक्के मारता रहा। मामला करधनी इलाके का 15 सितंबर का है। वीडियो आज सामने आया था।
डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- हत्या के मामले में नवीन सिंह (31) निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा को अरेस्ट किया गया है। करीब 10 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड लक्ष्मण सिंह वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। करधनी के अरुण विहार में नवीन, मां संतोष और दो बहनों के साथ रहता है। बीए तक पढ़ा नवीन सिंह पहले जेनपैक्ट में जॉब करता था। पिछले काफी सालों से नशे का आदी है।
घरेलू विवाद पर हुआ झगड़ा
संतोष (51) और नवीन के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। सोमवार सुबह भी नवीन के वाई-फाई कनेक्शन काटने को लेकर संतोष से कहासुनी हो गई थी। झगड़ा बढ़ने पर गुस्से में नवीन अपने कमरे से बाहर निकला। मां संतोष का गला पकड़कर दबाया, मुंह पर मुक्का मारा। कमरे में रखा डंडा उठाकर मां के सिर पर भी मारा।
बीच-बचाव में पिता-बहनों को भी पीटा
संतोष से मारपीट करने पर पति लक्ष्मण और दोनों बेटियां बीच-बचाव के लिए आई। लक्ष्मण के डंडा पकड़ने के बाद भी नवीन ने नहीं छोड़ा। पिता-बहनों के मां को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े होने के बाद भी मारपीट करता रहा। बीच-बचाव के दौरान नवीन ने अपने पिता-बहनों को भी पीटा। बेहोश होने तक वह अपनी मां संतोष को मुक्के मारता रहा।
पुलिस ले गई थाने, हेड इंजरी से हुई मौत
पड़ोसी के कॉल करने पर आई करधनी पुलिस नवीन को पकड़ थाने ले गई। कान से खून बहने पर बेहोशी की हालत में संतोष को मणिपाल हॉस्पिटल पहुंचाया।
डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान संतोष को डेड घोषित कर दिया। पुलिस के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाने से हेड इंजरी से मौत होना रिपोर्ट में बताया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे नवीन सिंह को अरेस्ट कर लिया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
