• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 04, 2025

    जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट, 71 साल की मां ने 34 साल के बेटे को दी किडनी

    जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में आज पहली बार रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई। यह ऑपरेशन एक 71 साल की महिला और उसके 34 साल के बेटे पर किया गया। बेटे की दोनों किडनियां हाई ब्लड प्रेशर के कारण खराब हो चुकी थीं और वह पिछले कुछ महीनों से डायलिसिस पर था।

    सर्जरी में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। मां की किडनी दूरबीन तकनीक से निकाली गई, जिसमें केवल 5–6 सेंटीमीटर का चीरा लगाया गया। बेटे का ऑपरेशन रोबोटिक तकनीक से हुआ और उसके किडनी के लिए 6–7 सेंटीमीटर का चीरा लगाया गया।

    एसएमएस हॉस्पिटल में पिछले 10 साल में 800 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार, रोबोटिक सर्जरी के फायदे में छोटे चीरे और तेज रिकवरी शामिल हैं। सर्जरी टीम में डॉ. शिवम प्रियदर्शी, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. गोविंद शर्मा, डॉ. सोमेंद्र बंसल और एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. वर्षा कोठारी, डॉ. अनुपमा गुप्ता और डॉ. सिद्धार्थ शर्मा शामिल थे

    Tags :
    Share :

    Top Stories