राजस्थान के सीकर जिले के दादिया इलाके में शुक्रवार देर रात एक चलती BMW GT कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त कार में एडवोकेट अभिषेक (40), उनकी पत्नी विजेता (41), साले विजय (40) और तीन बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, एडवोकेट अभिषेक अपने परिवार के साथ हरियाणा के डबवाली से जयपुर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे सीकर-झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर गोवर्धन होटल के पास अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। जब तक सवार कुछ समझ पाते, कार में चिंगारी से आग भड़क उठी। ड्राइवर विजय ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोक दी।
परिवार ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी यात्रियों और सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारण पूरी कार जलकर खाक हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार ने टैक्सी से जयपुर की यात्रा पूरी की।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
