वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है। राजस्थान में पिछले दो दिनों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
शुक्रवार को नागौर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत पांच शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ। नागौर में सबसे ज्यादा सर्दी रही, जहां पारा 6.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अजमेर में भी सीजन की सबसे ठंडी रात रही और तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि सुबह और रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में उत्तरी हवाओं का असर अधिक देखने को मिला।
आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। बाड़मेर में 34.1°C, जैसलमेर में 33.3°C, फलोदी में 31.8°C, बीकानेर में 30.8°C, जोधपुर में 30.6°C, पिलानी में 30.5°C और टोंक में 30.1°C तापमान दर्ज हुआ। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30°C से नीचे रहा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
