जयपुर के जवाहर कला केंद्र में रविवार को सुकून सुर रागिनी एवं एसएसआर ग्रुप द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित संगीतमय कार्यक्रम ‘सुरीले सुरों की शाम’ का भव्य आयोजन हुआ। इस संध्या ने संगीत प्रेमियों को मधुर धुनों और मनमोहक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कालीचरण सराफ रहे। शहर के कई उद्योगपति, व्यवसायी और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियां भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र नाग ने किया, जबकि कार्यक्रम की डायरेक्टर नीरा राजवंशी ने बताया कि इस संध्या का उद्देश्य जयपुर की संगीत परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
शाम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कलाकारों में संध्या टंडन, जितेन्द्र नाग, रजनी श्रीवास्तव, मोहित-रीटा माथुर, अशोक माथुर, विजय-नीलम शर्मा, स्मिता नवलखा, प्रवीण माथुर, राजेश-सुनीता भाटिया, और कई अन्य कलाकार शामिल थे। उन्होंने लोकप्रिय गीतों और रागों से महफिल को रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम के समापन पर नीरा राजवंशी ने सभी कलाकारों, श्रोताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया। सुरों और सरगम से सजी यह शाम जयपुरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
