• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 06, 2026

    जैसलमेर की सड़कों पर दौड़ी दुनिया की लग्जरी कारें, 2.5 सेकंड में पकड़ी 100 किमी/घंटा रफ्तार

    जैसलमेर के धोरों में शुक्रवार से चार दिवसीय सुपरकार इवेंट ‘द डेजर्ट स्टॉर्म’ की शुरुआत हुई, जिसमें देश की सबसे महंगी लग्जरी कारों का काफिला शामिल हुआ। इवेंट में करीब 13 करोड़ रुपए कीमत वाली लेम्बोर्गिनी समेत कुल 14 सुपरकारें भाग ले रही हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ढाई करोड़ रुपए बताई गई है। खास बात यह है कि इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने के पास रही पोर्शे 911 भी शामिल है।

    बताया गया कि लेम्बोर्गिनी महज ढाई सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। चार दिन तक चलने वाले इस टूर में 33 सदस्य (28 प्रतिभागी और 5 क्रू मेंबर) शामिल हैं। मुंबई, पुणे और गुजरात के उद्योगपति इस रोमांचक सफर का हिस्सा बने हैं। यह काफिला जैसलमेर के किलों, हवेलियों और रेगिस्तानी कैंपों तक पहुंचेगा।

    इवेंट का आयोजन मुंबई के इवेंट कंपनी संचालक जैन रईस कर रहे हैं, जिन्होंने 2019 में इसकी शुरुआत की थी। उनका उद्देश्य सुपरकार ड्राइविंग को पर्यटन प्रमोशन से जोड़ना है। इससे पहले वे हिमाचल, कास पठार (सतारा) और गंगटोक जैसी दुर्गम जगहों पर भी सुपरकार टूर आयोजित कर चुके हैं। इस बार जैसलमेर को चुना गया है, जहां रेगिस्तानी वातावरण इन कारों के लिए नई चुनौती पेश करता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories