• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 17, 2025

    जुर्माना जमा और शपथ पत्र के बाद आरके सर्कल की 6 सीज दुकानें फिर खुलेंगी

    उदयपुर शहर के आरके सर्कल पर उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा सीज की गई 35 दुकानों में से 6 दुकानों के डी-सीजिंग (सीज खोलने) के आदेश जारी कर दिए गए हैं। गुरुवार को इन दुकानों के खातेदारों ने जुर्माना राशि UDA में जमा कर दी।

    प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि डी-सीजिंग प्रक्रिया राज्य सरकार के परिपत्र के अनुसार पूरी की गई। इन छह दुकानों के लिए करीब 60-70 लाख रुपये का जुर्माना जमा हुआ है।

    इसके साथ ही खातेदारों ने चार महीने के भीतर तय नियमों के अनुसार निर्माण करने का शपथ पत्र भी UDA को सौंपा। उन्होंने वादा किया कि निर्माण प्रक्रिया के दौरान नियमानुसार पट्टा लेंगे और सभी नियमों का पालन करेंगे।

    Tags :
    Share :

    Top Stories