राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में बुधवार दोपहर BJP मंडल अध्यक्ष ललित पंवार पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उनकी कार के शीशे तोड़े और फिर जबरदस्ती उन्हें जहर (एल्ड्रिन) पिला दिया। फिलहाल ललित पंवार को गंभीर हालत में एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना हमीरपुरा रोड पर दोपहर करीब 12 बजे की है। हमले के दौरान सड़क पर दो गाड़ियां आने से हमलावर मौके से फरार हो गए।
ललित पंवार ने बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल में टिफिन देने गए थे। लौटते वक्त बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और कहा कि “हमीरपुरा वाली जमीन देख लो।” उन्हें लगा कि कोई परिचित है, इसलिए वे साथ चले गए। वहां पहुंचते ही दोनों ने कार पर हमला कर दिया और बोतल में भरा जहरीला लिक्विड पिलाने की कोशिश की। इसी दौरान दो कारें आती देख दोनों युवक मौके से भाग निकले।
डॉक्टरों के अनुसार, पंवार को एल्ड्रिन नाम का स्लो पॉइजन पिलाया गया, जो ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर जानलेवा हो सकता है।
घटना की जानकारी के बाद BJP जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई पार्टी नेता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व जिले में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं SHO महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
