रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को ऐसा रोमांचक नज़ारा देखने को मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। दो विशाल मगरमच्छ लगभग 45 मिनट तक एक-दूसरे से भिड़ते रहे, कभी दांतों से काटते, तो कभी जबड़ों में जकड़कर पलटियां मारते।
कई बार ऐसा लगा मानो एक मर गया हो, लेकिन कुछ सेकंड बाद फिर वह हरकत में आता और हमला जारी रखता।
यह मुकाबला सवाई माधोपुर के पदम तालाब में हुआ और सैलानियों ने पूरा घटनाक्रम अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस फाइट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में कैद हुआ खतरनाक मुकाबला
इस घटना को बिग कैट सफारी के निदेशक विजय सिंह मीणा और वेदांता ग्रुप की प्रिया अग्रवाल ने कैमरे में कैद किया।
उनके मुताबिक, जब वे पदम तालाब पहुंचे, तब दोनों मगरमच्छ पहले से ही भीषण लड़ाई में उलझे थे। एक मगरमच्छ ने दूसरे को लंबे समय तक अपने जबड़ों में दबोचे रखा और पानी में उसे पलटियां मारीं।
कई मिनट तक दोनों तालाब में ऐसे स्थिर पड़े रहे मानो दम टूट चुका हो, लेकिन फिर अचानक अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ाई दोबारा शुरू कर देते।
475 मगरमच्छों का इलाका, पहली बार ऐसा दृश्य
रणथम्भौर में टाइगर टेरिटोरियल फाइट, बीयर फाइट और लेपर्ड फाइट की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन क्रोकोडाइल फाइट का ऐसा दिल दहला देने वाला दृश्य कम ही देखने को मिलता है।
जानकारी के अनुसार, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में करीब 475 मगरमच्छ मौजूद हैं, और इसी संख्या के कारण तालाबों में ऐसे मुकाबले देखने को मिल जाते हैं।
सैलानियों के लिए यह एक रोमांचक लेकिन सांसें रोक देने वाला अनुभव रहा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
