जोधपुर में शुक्रवार सुबह जीएसटी चोरी के एक बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए बासनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II स्थित बिश्नोई रोड लाइंस के ऑफिस पहुंची डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम पर हमला हो गया। जयपुर से पहुंची टीम जैसे ही जांच शुरू करने लगी, ट्रांसपोर्टर और उसके स्टाफ ने न केवल धक्का-मुक्की की बल्कि दो कंप्यूटर CPU छीनकर फरार हो गए। भागते समय आरोपियों ने ट्रक से टीम की सरकारी गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ताला खोलते ही शुरू हुई हाथापाई, दो CPU लेकर भागे आरोपी
बासनी थाना प्रभारी नितिन दवे के अनुसार, सुबह करीब सवा सात बजे जीएसटी टीम ऑफिस पहुंची तो वहां ताला लगा था। टीम बाहर इंतजार कर रही थी, इसी दौरान सुनील बिश्नोई वहां आया और ताला खोलकर सीधे CPU निकालने लगा। जब जीएसटी अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो ट्रांसपोर्टर पुखराज खावा और उसके स्टाफ ने हाथापाई शुरू कर दी।
- एक CPU को कार में रखकर भगा दिया गया
- दूसरा CPU ट्रक में लादकर फरार हो गए
इसी दौरान ट्रक चालक ने भागने की कोशिश में टीम की सरकारी कार को टक्कर मार दी।
फर्जी बिलिंग नेटवर्क का डेटा होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, फरार किए गए CPU में फर्जी बिल्टी, बोगस बिलिंग और करोड़ों की GST चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डेटा होने का संदेह है। DGGI को सूचना मिली थी कि कुछ ट्रांसपोर्ट कंपनियां फर्जी बिलिंग के जरिए बड़ी टैक्स चोरी कर रही हैं। इसी नेटवर्क की जांच के दौरान बिश्नोई रोड लाइंस पर कार्रवाई की गई थी।
CCTV फुटेज के आधार पर तलाश, संयुक्त जांच शुरू
घटना की सूचना पर बासनी पुलिस पहुंची और DGGI अधिकारियों से पूछताछ की। अब पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक, कार के नंबर और अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट कंपनी और उससे जुड़े अन्य व्यवसायों ने किस स्तर पर फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स चोरी की थी। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई ट्रांसपोर्ट सेक्टर में चल रहे बोगस बिलिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई साबित हो सकती है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
