बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। युवती के बुलाने पर पहुंचे युवक का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई, सिर के आधे बाल काट दिए और मोबाइल, नकदी व बाइक लूट ली। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि सलोपाट निवासी विनेश उर्फ विनोद (22) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार करीब 10-15 दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मनीषा नाम की युवती से पहचान हुई थी। 19 अप्रैल को युवती ने उसे जीवाखुंटा स्कूल के पास बुलाया।
पीड़ित के अनुसार युवती ने उसे गुजरात छोड़ने के लिए कहा और उसकी बाइक पर बैठ गई। करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ने पर दो युवक पल्सर बाइक से पहुंचे और रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवती वहां से चली गई। आरोप है कि दोनों युवक उसे जबरन उठाकर एक घर में ले गए, जहां उसके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की गई।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके सिर के आधे बाल काट दिए और मोबाइल, 8 हजार रुपए नकद व मोटरसाइकिल छीन ली। रात में एक स्थानीय व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और दोबारा मारपीट की।
सूचना मिलने पर सज्जनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हितेश पुत्र दुदा पटेल निवासी जीवाखुंटा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
