• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 11, 2025

    हवा में दिखाया कमाल का तालमेल, सैनिकों ने दुश्मन ठिकानों पर किया अभ्यास

    दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के एयरबेस पर आयोजित थार स्ट्राइक एक्सरसाइज में इंडियन एयरफोर्स और भारतीय सेना (स्पेशल फोर्सेज) के जवानों ने 12,000 फीट की ऊंचाई से पैराड्रॉप मिशन का शानदार प्रदर्शन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य दुश्मन ठिकानों पर सटीक एक्शन, ताकत और टीम तालमेल को परखना था।

    जवानों ने हवा में ही रियल टाइम कम्युनिकेशन के माध्यम से सटीक टारगेट पर लैंडिंग की। जैसे ही जवान जमीन पर उतरे, उन्होंने टारगेट पर अटैक किया, डिफेंस किया और आपसी तालमेल का जीवंत प्रदर्शन किया।

    इस अभ्यास में भारतीय एयरफोर्स के दो विमान शामिल किए गए — यूक्रेन का AN-32 और स्पेन का C295MW। जॉइंट ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दुश्मन ठिकानों पर सटीक लैंडिंग और अटैक की प्रैक्टिस की।

    अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त अभ्यास से जवानों की तैयारी, तेज निर्णय क्षमता और टीम वर्क मजबूत होती है। थार स्ट्राइक ने स्पष्ट कर दिया कि वायु और थल सेना का तालमेल किसी भी चुनौती का सामना करने में निर्णायक होता है। कठिन परिस्थितियों में सटीकता, तेज प्रतिक्रिया और निर्भीक साहस से मिशन को सफल बनाना जवानों की उत्कृष्टता और देशभक्ति का परिचायक है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories