राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात ओवरस्पीड थार जीप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे निवारू रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुआ। झोटवाड़ा के गणेश कॉलोनी निवासी पवन कुमार सोनी (33) बाइक पर अपनी पत्नी साक्षी (30) और साली उर्वशी (26) को लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार थार जीप ने अचानक साइड कट मारा। थार से टच होते ही बाइक आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद सड़क पर घायलों को पड़ा देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ASI अशोक कुमार ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में थार जीप ओवरस्पीड में बाइक को टक्कर मारकर भागती नजर आ रही है। पुलिस CCTV के आधार पर थार जीप और उसके चालक की तलाश कर रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
