जैसलमेर में मंगलवार को हुए BSF जवान के सुसाइड मामले में उसके शव को केरला लेकर जाया जा रहा है। जहां शुक्रवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा।
मृतक कॉन्स्टेबल शिन्स मोन TM (40) के शव को जवाहिर हॉस्पिटल से जोधपुर ले जाया गया और वहां से दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा केरला ले जाया जाएगा।
गौरतलब है कि शिन्स मोन का शव मंगलवार को शहर के कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में मिला था। बताया जा रहा है कि उसने हाथ की नसें काटकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस सुसाइड के कारणों की पड़ताल कर रही है।
होटल के कमरे में खून से लथपथ मिला था शव
सीमा सुरक्षा बल की 192 बटालियन का जवान शिन्स मोन 10 सितम्बर को केरला से छुट्टी काटकर जैसलमेर लौटा था। उसने शहर स्थित कलाकार कॉलोनी के एक गेस्ट हाउस में रहने लगा। मंगलवार 16 सितम्बर को जवान कमरे में मृत मिला। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। गेस्ट हाउस के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर गेस्ट हाउस के कमरे को सीज कर दिया।
नहीं आ पाए परिजन, शव को भेजा केरला
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने परिजनों को मंगलवार शाम को ही सूचना दे दी थी, मगर परिजनों के नहीं आ पाने के कारण सीमा सुरक्षा बल उसके शव को लेकर बुधवार को जोधपुर लेकर गई। अब जोधपुर से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली व दिल्ली से केरला शव को भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव आज देर शाम तक केरला पहुंचेगा। कल मृतक के शव का अंतिम संस्कार होगा।
192 बटालियन में तैनात था
शहर कोतवाल प्रेमदान रत्नू ने बताया कि मृतक जवान शिन्स मोन TM (40) केरल के कथार कोड का रहने वाला था। वह BSF की 192 BN (बटालियन) में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत था। वह करीब 8 महीने से जैसलमेर में पोस्टेड था। सवाना गेस्ट हाउस के मालिक ने बताया कि जवान के रूम का दरवाजा 2 दिन से नहीं खुला था। इसके बाद मंगलवार शाम करीब 5 बजे हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। कमरे में खून बिखरा हुआ था। BSF के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि जवान 10 सितंबर को केरल से आया था। तब से ही गेस्ट हाउस में रुका था।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
