भीलवाड़ा के राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में आयोजित पिनाका मेडफेस्ट के दौरान खाने की लाइन में हुई धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। नशे की हालत में बताए जा रहे इंटर्न डॉक्टरों के दो गुटों में पहले गाली-गलौज हुई, फिर हॉस्पिटल के बाहर जमकर लाठियां चलीं।
घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति भंग के आरोप में 3 इंटर्न डॉक्टरों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। इसके बाद सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक इंटर्न डॉक्टर लट्ठ लेकर दूसरे पर हमला करता नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो शनिवार को सामने आया।
वीडियो में एक महिला स्टाफ इंटर्न डॉक्टरों को रोकने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। पुलिस ने तीनों इंटर्न डॉक्टरों को शांति भंग में गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शिकायत भी वापस ले ली।
सुभाष नगर थाना पुलिस के अनुसार, फेस्ट के दौरान खाने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना को गंभीर मानते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा कि परिसर में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
