चित्तौड़गढ़ में बेकाबू कंटेनर बाइक सवारों पर पलट गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरा युवक कंटेनर के नीचे दब गया। एक्सीडेंट उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर मंगलवार को भदेसर इलाके में बानसेन पुलिया पर हुआ। हादसे के बाद एक युवक का शव प्लास्टिक बैग और दूसरे युवक की बॉडी दो हिस्सों में ले गए।
पुलिस ने बताया- हादसे में कपिल मेनारिया (30) पुत्र मोहन मेनारिया निवासी नगर पालिका कॉलोनी चित्तौड़गढ़ और अक्षित सोनी (24) पुत्र गोपाल सोनी निवासी सोनी मोहल्ला चित्तौड़गढ़ की मौत हो गई है।
दोनों युवक फाइनेंसकर्मी थे। कंटेनर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा था। जब वह पुलिया पर पहुंचा तो बेकाबू हो गया और पलट गया।
पुलिस ने बताया- दोनों युवक सुबह 8:30 बजे बानसेन और भादसोड़ा के आस-पास के गांवों से रिकवरी करने गए थे। फिर दोनों प्राकट्य स्थल वागुंड स्थित श्रीसांवलियाजी के दर्शन करने गए। इस दौरान फाइनेंस ऑफिस लौटते समय 11:30 बजे हादसा हुआ।
बाइक कपिल चला रहा था और पीछे अक्षित बैठा था। हाईवे पर बाइक के पास से कंटेनर गुजरा था। कंटेनर के बाइक को ओवरटेक करने के दौरान हल्की सी टक्कर लगी थी। ऐसे में कंटेनर ड्राइवर ने गाड़ी पर संतुलन खो दिया और गाड़ी बेकाबू हो गई। इसके बाद पीछे का हिस्सा पलटा और बाइक सवार कपिल और अक्षित पर गिर गया।
मौके पर 2 क्रेनों को बुलाया था। कंटेनर इतना भारी था कि 2 क्रेनों से भी नहीं उठ पाया। कपिल का शव और अक्षित का सिर करीब डेढ़ घंटे तक कंटेनर के नीचे दबे रहा। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर में मौजूद प्लास्टिक आइटम के रॉ मटेरियल को निकलवा कर क्रेन की मदद से कंटेनर को उठवाया। कपिल की बॉडी को थैली में भरकर ले गए, जबकि अक्षित का धड़ और सिर अलग-अलग लेकर गए।
कपिल के एक 5 साल का बेटा है। कपिल का बड़ा भाई मैकेनिक है और पिता ऑटो सर्विस की दुकान करते हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
