राजस्थान के जालोर जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बुधवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि रेलिंग कार के इंजन को चीरती हुई सीधे ड्राइवर जिगर पटेल के पेट और पैर में घुस गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
5 दोस्त सुरक्षित, ड्राइवर की हालत थी गंभीर
कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो गुजरात के जामनगर से रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे। हादसे में बाकी पांचों को कोई चोट नहीं आई। हादसा सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच बागोड़ा थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव के पास हुआ।
एक लाइन बंद होने से दूसरी लाइन पर चढ़ते समय हुआ हादसा
बागोड़ा थाना के एएसआई नरसाराम के अनुसार, भारतमाला एक्सप्रेस-वे की एक लेन बंद थी, इसलिए कार दूसरी लाइन पर चढ़ रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हुआ और लोहे के डिवाइडर से जा टकराया।
डिवाइडर कार चीरते हुए ड्राइवर तक पहुंचा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की पट्टी ने पहले इंजन को तोड़ा और फिर ड्राइवर सीट तक पहुंच गई।
जिगर पटेल (31 वर्ष) बुरी तरह फंस गए। साथी यात्रियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें बागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में भीनमाल रेफर किया गया।
रास्ते में ही टूट गई सांस
भीनमाल ले जाते समय रास्ते में ही जिगर की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
