झीलों का शहर उदयपुर इन दिनों एक रॉयल शादी के जादू में डूबा हुआ है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमेरिकी अरबपति परिवार की बेटी नेत्रा मंटेना और सुपरऑर्डर के सह-संस्थापक और सीटीओ वंशी गडिराजू की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग दे दिया है।
रणवीर के डांस बीट्स पर थिरके ट्रंप जूनियर और बेटिना
संगीत समारोह का सबसे यादगार पल तब सामने आया जब डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन स्टेज पर रणवीर सिंह की एनर्जी के साथ डांस करते नजर आए। वायरल वीडियो में दोनों को पहले साथ नाचते हुए और फिर रणवीर सिंह के साथ उनके हिट गाने 'व्हाट झुमका' पर ठुमके लगाते देखा जा सकता है।
संगीत सेरेमनी की मेजबानी करण जौहर ने की, जबकि रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, कृति सेनन और वरुण धवन ने ज़ोरदार परफॉर्मेंस दी।
शाही अंदाज़ में सज रही शादी
उदयपुर की यह हाई-प्रोफाइल शादी द लीला पैलेस, जेनाना महल और जगमंदिर आइलैंड पैलेस जैसे शाही स्थलों पर आयोजित की जा रही है। लगभग 600 मेहमान तीन दिवसीय समारोह में शामिल हो रहे हैं।
समारोह में भारतीय कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर के लाइव परफॉर्मेंस भी होने वाले हैं, जिससे शादी को और भी खास पहचान मिल रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
