राजस्थान में घने कोहरे का असर बुधवार को भी देखने को मिला। सीकर जिले में सुबह धुंध के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के हरसावा गांव के पास ट्रक, बस समेत चार वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी। पहले बस और ट्रक की टक्कर हुई, इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी बस से टकरा गए। लोक परिवहन की बस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई यात्रियों को चोटें आईं।
इधर, चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में भी कोहरे के कारण एम्बुलेंस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जींद निवासी मरीज अशोक की मौत हो गई। अशोक को सादुलपुर के सरकारी अस्पताल से हिसार रेफर किया जा रहा था। इस हादसे में एम्बुलेंस सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि इस सिस्टम का सबसे अधिक असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा। वहीं पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर को छोड़कर चूरू, पिलानी, सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा और अलवर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। सबसे ठंडा इलाका पाली रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
