जयपुर–दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एयर इंडिया ने लगातार तीसरे दिन जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर आने-जाने वाली अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जिससे बड़ी संख्या में पैसेंजरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह दिल्ली से जयपुर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1767 को अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-1834 भी लास्ट मूवमेंट पर कैंसिल कर दी गई। एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट को ऑपरेशनल कारणों से उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी, जबकि जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विमान की कमी के चलते रद्द करनी पड़ी। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी इसी रूट की दोनों फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी है।
उधर, उत्तर भारत में घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। खराब मौसम और बेहद कम विजिबिलिटी के चलते इंडिगो की कुल 5 फ्लाइट्स को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इनमें से तीन फ्लाइट्स चंडीगढ़ और दो फ्लाइट्स देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने वाली थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर पायलटों ने सुरक्षा कारणों से जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया।
लगातार फ्लाइट रद्द होने और डायवर्जन के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मौसम साफ होने तक उड़ान संचालन प्रभावित रहने की संभावना जताई जा रही है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
