डीग जिले में देर रात गोवंश तस्करों और पुलिस के बीच कड़ी मुठभेड़ हुई। तस्कर एक पिकअप में 7 गोवंश भरकर नदबई से नगर होते हुए हरियाणा ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर DST टीम और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की।
पुलिस ने पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्करों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करते समय पुलिस वाहन ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की, जिससे पिकअप का एक टायर फट गया। इसके बावजूद तस्कर स्टेपनी के सहारे गाड़ी दौड़ाते रहे और सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं।
करीब 10 किलोमीटर तक पीछा जारी रहने के बाद पुलिस ने आखिरकार पिकअप को घेर लिया। थून गांव के पास तेज रफ्तार के कारण पिकअप सड़क किनारे खेत में पलट गई। मौके का फायदा उठाते हुए तस्कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी 7 गौ-तस्करों को पकड़ लिया। इनमें 6 हरियाणा के निवासी और एक नगर का रहने वाला है।
गौ रक्षा दल से मिली सूचना
नगर थाना अधिकारी धारा सिंह ने बताया कि तस्करों की पिकअप की जानकारी गौ रक्षा दल ने दी थी। सूचना गंभीर होते ही DST टीम ने सुंदरावली–दुदावल रोड पर नाकाबंदी की।
तस्करों ने पुलिस को भी मारी टक्कर
DST टीम इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि पिकअप चालक ने रुकने के बजाय पुलिस वाहन को ही जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में पुलिस वाहन का बंपर और बोनट क्षतिग्रस्त हो गया।
गोवंश सुरक्षित, तस्कर अस्पताल में भर्ती
पिकअप में मौजूद 7 गोवंश को सुरक्षित निकालकर गोशाला भेजा गया है। पिकअप पलटने से तस्कर घायल हो गए, जिन्हें नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर गोवंश को हरियाणा के कट्टीघर में बेचने की तैयारी में थे। नगर थाना व DST टीम के कुल 12 पुलिसकर्मी इस ऑपरेशन में शामिल थे।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
