विवादों में घिरे जोबनेर के कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. बलराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. बलराज सिंह के खिलाफ राज्यपाल को कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें नियमों का उल्लंघन कर गलत फैसले लेने और विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी करने का आरोप था। शिकायतों के आधार पर राज्यपाल ने जांच कमेटी का गठन किया है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
बताया जा रहा है कि डॉ. बलराज सिंह का कार्यकाल विश्वविद्यालय में लगभग समाप्त होने वाला था। नियम के अनुसार, कार्यकाल के अंतिम तीन महीनों में किसी भी नीतिगत फैसले की अनुमति नहीं होती, लेकिन डॉ. बलराज सिंह ने कई नीतिगत फैसले लिए, जो स्पष्ट रूप से नियमों के उल्लंघन में आते हैं।
डॉ. बलराज सिंह पहले जोधपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वीसी रह चुके हैं। बाद में कांग्रेस राज में उन्हें जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय का वीसी नियुक्त किया गया।
राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि डॉ. बलराज सिंह ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया, अवैध तबादले किए और अधिकारों का दुरुपयोग किया। राज्यपाल ने इन गंभीर शिकायतों के मद्देनजर उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
