हनुमानगढ़ के गोलूवाला कस्बे में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब में प्रबंधन कमेटी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया।
सुबह करीब 3 बजे विवादित पक्ष के 80 से अधिक लोग गुरुद्वारे में जबरन घुसकर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान विरोधी पक्ष के साथ कहासुनी और झड़प हुई। इसमें बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए। कई घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद श्रीगंगानगर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि कुछ का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर गोलूवाला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने 15 थानों की पुलिस और RAC जवानों को तैनात किया। अतिरिक्त जाब्ता भी पुलिस लाइन से बुलाया गया। एहतियात के तौर पर कस्बे के सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गईं और गोलूवाला में धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी विवाद
एसपी हरि शंकर के अनुसार, गुरुद्वारे में मुख्य ग्रंथी (प्रबंधक) को हटाने की मांग को लेकर दो पक्ष लंबे समय से आमने-सामने हैं। गोलूवाला कस्बा सिख संगत और मुख्य प्रबंधक बीबी हरमीत कौर के बीच प्रबंधन कमेटी की जिम्मेदारी को लेकर विवाद चल रहा है।
2009 में संत बाबा अमृतपाल सिंह गोलूवाला गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब के मुख्य प्रबंधक थे। वे करीब सात साल तक पद पर रहे, लेकिन 2016 में पंजाब में उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद बीबी हरमीत कौर को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का पदभार सौंपा गया। पिछले दो महीने से दोनों पक्ष आमने-सामने हैं, जिसमें संगत बीबी हरमीत कौर को हटाकर नई कमेटी बनाना चाहती है।
पहले भी बनी तनावपूर्ण स्थिति
इस विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कई बार बैठकें की हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला। विवाद के चलते इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद भी की गई थीं। कलेक्टर और एसपी को पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।
एसपी हरि शंकर ने कहा कि गुरुद्वारे में बाहर के लोगों के जबरदस्ती घुसने से विवाद उत्पन्न हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
