• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 30, 2026

    गर्मी से राहत, लेकिन चिंता भी: मौसम की मार से 2 की मौत, मानसून कमजोर रहने के संकेत

    राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि से 10 डिग्री तक गिरा तापमान

    राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कई जिलों में हुई बारिश और ओलों के कारण तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

    चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं और करौली सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। झुंझुनूं जिले के मलसीसर में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दौसा जिले में अंधड़ से जुड़े हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

    मौसम विभाग के अनुसार अलवर में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री गिरकर 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, सीकर और अन्य जिलों में भी लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

    इधर मौसम विभाग के मानसून पूर्वानुमान में राजस्थान के लिए चिंता बढ़ाने वाले संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार अल नीनो के प्रभाव के कारण इस बार मानसून सीजन सामान्य से कमजोर रह सकता है। जून से अगस्त के बीच अल नीनो का असर बने रहने की संभावना जताई गई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories