• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 17, 2025

    गंभीर नदी में बड़ा हादसा: जेसीबी समेत 5 लोग बहे, बच्चों की पढ़ाई बनी जोखिम भरी जंग

    करौली के पांचना बांध से छोड़े गए पानी से गंभीर नदी में तेज बहाव है। इससे कई पुलियाएं और रपटें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीण फिर भी इन रास्तों का उपयोग कर रहे हैं।

    मंगलवार शाम बयाना-थानाडांग मार्ग पर एक जेसीबी टूटी रपट से नदी पार कर रही थी। बीच धारा में जेसीबी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जेसीबी चालक और चार महिलाएं पानी में बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर सभी को बचा लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

    बयाना-चहल मार्ग पर स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां स्कूली बच्चों को रोज टूटी रपट से गुजरना पड़ता है। अभिभावक मुश्किल से बच्चों को पार कराते हैं। स्थानीय निवासी राजकुमार के अनुसार, प्रशासन से कई बार वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    पीडब्ल्यूडी के एईएन रामावतार गुर्जर ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया और रपटों के नवीनीकरण के प्रस्ताव तैयार हैं। नदी में पानी का बहाव कम होते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

    Tags :
    Share :

    Top Stories