राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की बेटी के घर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घुसे बदमाशों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 18 अक्टूबर की रात 10:30 बजे 42 जीजी गांव में हुई थी।
पूर्व मंत्री के दामाद और कारोबारी गुरचरण सिंह रमाणा के घर यह हमला किया गया। बदमाश किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे थे और घटना से पहले इलाके की रैकी की थी। पूरा घटनाक्रम घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गया।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं, जो वारदातों से पहले किराए पर गाड़ियां लेकर पैसे वालों की रैकी करते और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घरों में घुस जाते थे। आरोपियों ने इस घटना के लिए भी किराए की गाड़ी ली थी और उसकी नंबर प्लेट बदल दी थी ताकि पकड़े न जाएं।
घर में घुसने से रोकने की कोशिश करने पर गुरचरण सिंह और उनके बेटे अमरेंद्र सिंह के साथ बदमाशों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 200 CCTV कैमरे खंगाले और करीब 300 किमी तक पीछा किया। अंततः साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वजीत उर्फ छिन्दा (अमृतसर), सुरेंद्र सिंह (नई दिल्ली) और बॉबी (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी बलजिंदर सिंह (जगरांव, पंजाब) पर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके भाई और बेटे को भी हिरासत में लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों की छापेमारी जारी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
