उदयपुर में कुमार मिनरल्स नाम की फैक्ट्री में महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला की साड़ी मशीन के रोलर में आने से खींचती चली गई और मौके पर ही मौत हो गई। इस फैक्ट्री में ही काम करते हुए महिला के पति का भी हाथ कटा था। हादसा डबोक थाना क्षेत्र का है।
थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया- गुडली स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मिनरल्स फैक्ट्री है। इसमें सॉप स्टोन का पाउडर बनाने का काम होता है। बुधवार तड़के 3 बजे काम के दौरान महिला कमला मीणा निवासी प्रतापगढ़ की मौत हुई है। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। फैक्ट्री रातभर चलने की अनुमति है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।
पेट का हिस्सा कटा
थानाधिकारी ने बताया- महिला कमला मीणा निवासी प्रतापगढ़ फैक्ट्री में काम कर रही थी। इस दौरान उसकी साड़ी मशीन के रोलर में आ गई। महिला साड़ी के साथ रोलर में खिंचती चली गई और उसके पेट का हिस्सा कट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
इस फैक्ट्री में ही पति का कटा था हाथ
कर्मचारी यूनियन के नेता पुष्कर जोशी ने बताया- महिला कमला और उसका पति मानसिंह मीणा दोनों इसी फैक्ट्री में काम करते है। दो साल पहले महिला के पति का भी काम करते वक्त हाथ कट गया था। उसे मुआवजे तौर पर करीब 25 हजार रुपए फैक्ट्री की तरफ से दिए गए थे। जब वो काम पर वापस लौटा तो उसकी सैलरी में से मुआवजे की राशि हर महीने किश्त में काट ली गई थी। यूनियन नेता ने कहा कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, ऐसे में परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार
ग्रामीणों कहना है कि मृतक महिला का पति एक हाथ से अक्षम है। छोटा बेटा एक साल का है। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हैं। पत्नी की मौत के बाद पति के जिम्मे पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। ऐसे में 50 लाख रुपए के मुआवजे मिलना चाहिए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में फैक्ट्री मालिक और ग्रामीणों की वार्ता जारी है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
