मंगलवार रात करीब 8 बजे जोधपुर में जोरदार धमाके जैसी आवाज से दहशत फैल गई। अचानक हुए इस धमाके से लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों को लगा कि भूकंप आया है, तो कुछ ने किसी बड़े विस्फोट की आशंका जताई।
धमाके के बाद मंडोर और लालसागर सहित आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस थाने और कंट्रोल रूम में फोन कॉल्स की बाढ़ आ गई। लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर इतनी जोरदार आवाज किस वजह से आई।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अलर्ट होने के बाद जांच में पता चला कि यह आवाज किसी विस्फोट या भूकंप की नहीं, बल्कि फाइटर जेट के सोनिक बूम की थी।
वायुसेना के तीन एयरक्राफ्ट मंगलवार रात 8:01, 8:03 और 8:11 बजे जोधपुर एयरबेस पर लौटे थे। इन्हीं में से एक जेट के सुपरसोनिक स्पीड में उड़ान भरने से यह आवाज उत्पन्न हुई।
मंडोर, नौ मील, लालसागर, महामंदिर, मगरा पूंजला, पावटा, माता का थान और बनाड़ रोड जैसे इलाकों में यह आवाज सबसे ज्यादा सुनी गई।
क्या है सोनिक बूम?
जब कोई विमान ध्वनि की गति (लगभग 1235 किमी/घंटा) से तेज उड़ता है, तो वह हवा के अणुओं को तेजी से धकेलता है। इससे दबाव तरंग (शॉक वेव) बनती है, जो जमीन तक पहुंचकर धमाके जैसी आवाज पैदा करती है। इसे ही सोनिक बूम कहा जाता है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
