• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 16, 2026

    फूड सेफ्टी विभाग की सख्ती: कई कंपनियों के प्रोडक्ट फेल, चार खाद्य पदार्थ बैन

    राजस्थान में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे “शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार” अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला की जांच में कई नामी कंपनियों और ब्रांडेड खाद्य उत्पादों के नमूने “अनसेफ” पाए गए हैं। इसके बाद सरकार ने चार उत्पादों के विक्रय, वितरण और डिस्प्ले पर तत्काल प्रभाव से दो महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।

    खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीकाजी समेत कई ब्रांड्स के खाद्य उत्पाद जांच में फेल पाए गए हैं। इसके अलावा 24 फर्मों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं। विभाग ने घी, मसाले और मिठाई समेत कई खाद्य उत्पादों की जांच की थी, जिनमें कई नमूनों में गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन मिला।

    सरकार ने संकेत दिए हैं कि 11 अन्य उत्पादों पर भी जल्द प्रतिबंध लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories