जयपुर में मेट्रो फेज-2 के विकास को गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जयपुर मेट्रो और एयरपोर्ट प्रशासन के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें एयरपोर्ट तक मेट्रो विस्तार और सभी टर्मिनलों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर गहन चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाना और शहर में बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित करना रहा।
जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के निदेशक (कंपनी मामलात) महेश भुराडिया ने बताया कि सीतापुरा से टोड़ी मोड़ तक एयरपोर्ट होकर गुजरने वाला प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर जयपुर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करेगा। इस कॉरिडोर से औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय इलाके और एयरपोर्ट आपस में जुड़ेंगे, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जयपुर एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर अनिमेष भट्ट ने कहा कि बैठक में मेट्रो अलाइनमेंट, यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। सभी संबंधित एजेंसियों ने प्रोजेक्ट को तेजी और बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।
शुक्रवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट कार्यालय में हुई इस बैठक में DGCA, CISF, BCAS, Airports Authority of India सहित जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 और प्रस्तावित टर्मिनल-3 को भूमिगत मेट्रो स्टेशन से सीधे जोड़ने के विकल्पों पर चर्चा की गई।
अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों को ट्रैफिक जाम और समय की परेशानी से राहत मिलेगी। टैक्सी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
इस बैठक के बाद साफ है कि आने वाले समय में जयपुर एयरपोर्ट तक मेट्रो संचालन की दिशा में काम तेज होगा। योजना के साकार होने पर जयपुर देश के उन चुनिंदा शहरों में शामिल होगा, जहां एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो सुविधा उपलब्ध होगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
