राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड स्थित ओडेला गांव के खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा ढहने से पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर करीब 100 फीट गहरी पानी से भरी खाई में गिर गए। घटना शाम करीब 6:30 बजे खनन लीज संख्या 414 में हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थानाधिकारी, तहसीलदार और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पहाड़ी रास्ता और अंधेरा होने के कारण तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह करीब 9 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो अब भी जारी है। हालांकि अब तक मशीन और ऑपरेटर का कोई पता नहीं चल सका है।
तहसीलदार अंकित गुप्ता के अनुसार हादसे के बाद लीज संचालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिहार निवासी रामानंद तिवारी पोकलेन मशीन चला रहा था और पहाड़ दरकने के बाद से वह लापता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से पहले तेज धमाकों की आवाजें आईं, जिसके बाद करीब 300 फीट ऊंचाई से भारी मलबा और पत्थर नीचे गिर पड़े और मशीन उसकी चपेट में आ गई।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन होने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है और रेस्क्यू के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
