पाली रेलवे स्टेशन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को जोधपुर मंडल के DRM अनुराग त्रिपाठी टीम के साथ पहुंचे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल (25 सितंबर) स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
तैयारी की जांच के दौरान DRM ने वेटिंग रूम की खिड़की पर लगे लकड़ी के गत्ते को देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "यह देखो कितना गंदा लग रहा है। क्या आप अपने घर पर भी ऐसा काम करवाते हो?" इसके बाद प्लाई और गत्ते हटाकर मरम्मत का काम फिर से शुरू कराया गया।
स्टेशन पर रंग-रोगन, पुरानी कुर्सियों का बदलना, रेस्ट रूम में एसी लगाने और खिड़की-दरवाजों तक सुधार का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। DRM लगभग दो घंटे स्टेशन में रहे और हर कमी को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
रेल मंत्री सुबह 6 बजे पाली स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में शामिल होंगे और 11:45 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे। उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को बांसवाड़ा से वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।
प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने सुधार कार्य देखकर संतोष जताया। उनका कहना था कि मंत्री साल में एक-दो बार स्टेशन दौरा करें तो यात्रियों को सुविधा मिलेगी और स्टेशन की दशा सुधरेगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
