प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। डोटासरा ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि सीएम साहब मेरे गृह जिले सीकर आए, लेकिन कोचिंग संस्थाओं, निजी और सरकारी स्कूलों को टारगेट करके बच्चों को जबरदस्ती प्रोग्राम में शामिल कर लिया। उन्होंने पूछा, “सीकर को वास्तव में क्या मिला?”
डोटासरा ने आगे कहा कि नानी गांव का जलभराव, मास्टर प्लान विसंगति, नीमकाथाना जिले की मांग और यमुना के पानी जैसी समस्याओं पर सीएम ने कोई जवाब नहीं दिया। उनका कहना था, “सीकर ना भूला है ना भूलेगा, सब याद रखा जाएगा।”
रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर के मेडिकल कॉलेज के सामने आयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हजारों बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और पिछली कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक के मुद्दे पर निशाना साधा।
सीएम भजनलाल ने कार्यक्रम में तीन बड़ी बातें कही:
धर्म परिवर्तन बिल: बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वालों के खिलाफ बिल लाया गया, जिससे दोषी सलाखों के पीछे होंगे।
पेपर सुरक्षा: पहले कांग्रेस शासन में पेपर लीक होते थे, लेकिन पिछले 2 साल में आयोजित सभी पेपर सुरक्षित रहे।
नौकरी योजना: अगले 5 साल में 4 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें प्राइवेट सेक्टर में 6 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
