राजस्थान विधानसभा में लगे कैमरों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर आरोप लगाया था कि कैमरों के जरिए महिला विधायकों की जासूसी की जा रही है। इस बयान को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
रविवार को अजमेर के गांधी भवन चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए डोटासरा का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुतले को जूतों की माला पहनाई, चूड़ियां पहनाकर आग के हवाले किया और जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि डोटासरा का बयान अमर्यादित है और इससे विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची है। उनका आरोप था कि विधानसभा अध्यक्ष पूरे सदन और प्रदेश की जनता के प्रतिनिधि हैं, ऐसे में उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है।
प्रदर्शन में मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी इस तरह की भाषा और आचरण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने डोटासरा से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो विरोध और तेज किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति असंवेदनशील और अशोभनीय बयान देने वाले व्यक्ति को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय सह-प्रभारी (सूफी संवाद महाअभियान) सैयद अफसान चिश्ती, मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान गांधी भवन चौराहे का माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
