गोविंदगढ़ थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके देखे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शवों को नीचे उतरवाया गया। दोनों शव अलग-अलग रस्सियों के सहारे पेड़ से लटके हुए थे।
युवक-युवती की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 24 साल है और वह घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव का निवासी है। वहीं युवती का ननिहाल भी उसी गांव में है, जहां वह रह रही थी। युवती का मूल गांव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर बताया गया है।
युवक पर पहले लग चुका है पॉक्सो
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक पर करीब एक साल पहले इसी युवती के अपहरण के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका था, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
सुसाइड नोट बरामद, FSL ने जुटाए सबूत
घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, हालांकि उसमें क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए चौमूं स्थित मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
मजदूरी करता था युवक
एक ग्रामीण ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और उसका एक छोटा भाई भी है। युवक मंगलवार शाम को घर आया था, लेकिन रात में कब घर से निकला, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं लग पाई।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
