डीडवाना-कुचामन जिले में लव अफेयर के चलते पत्नी द्वारा पति की हत्या करवाने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की रविवार को पुलिस ने बाजार में परेड निकाली। परेड के दौरान भीड़ ने “पुलिस प्रशासन जिंदाबाद” और “हत्यारों को फांसी दो” के नारे लगाए। पूरे रास्ते आरोपी लंगड़ाकर चलते दिखे।
29 नवंबर की रात मिला था युवक का शव
गच्छीपुरा थाना इलाके में 29 नवंबर की रात सड़क किनारे गंभीर हालत में एक युवक मिला था, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुरेश (24) के रूप में हुई। शुरुआती अनुमान हादसे का था, लेकिन पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।
पत्नी, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
गच्छीपुरा सीआई महावीर सिंह ने बताया कि शनिवार को मृतक की पत्नी रेखा (21), उसके प्रेमी राजूराम (21) और साथी जीवनराम (23) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या की पूरी साजिश नागपुर से रेखा ने वाई-फाई कॉलिंग के जरिए रची थी।
शादी के सात साल बाद इस साल सितंबर में रेखा और राजूराम ने सुरेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
शोक सभा में रोने पहुंची थी आरोपी पत्नी
जांच में सामने आया कि पति की हत्या के बाद रेखा पहली बार महाराष्ट्र से फ्लाइट लेकर जयपुर पहुंची और सीधे शोक सभा में जाकर विलाप करने लगी, ताकि शक न हो।
इसी साल तैयार हुई थी हत्या की साजिश
रेखा 2020 से कुचामन में पढ़ाई के दौरान राजूराम के संपर्क में आई। 2023 में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। नागपुर में रहने के दौरान रेखा लगातार राजूराम को सुरेंद्र की लोकेशन भेजती रही। साथी जीवनराम को भी हत्या की योजना में शामिल किया गया।
डी-मार्ट से खरीदे चाकू से की गई हत्या
पुलिस जांच में पता चला कि राजूराम ने कुचामन के डी-मार्ट से धारदार चाकू खरीदा था। घटना वाले दिन तीनों ने गच्छीपुरा रोड पर बाइक खराब होने का बहाना कर सुरेंद्र को रोका। हेलमेट उतारते ही उस पर हमला किया गया और गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
मकराना सीओ विक्की नागपाल ने बताया कि यह एक ब्लाइंड मर्डर था, लेकिन तकनीकी जांच से पुलिस ने 3 आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
