जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित ‘इंडिया स्टोनमार्ट-2026’ में देशभर से आए मूर्तिकार अपनी उत्कृष्ट कारीगरी का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेगा प्रदर्शनी में 539 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लाखों रुपये कीमत की दुर्लभ पत्थर कलाकृतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।
प्रदर्शनी में कदम वृक्ष के नीचे राधा-कृष्ण की रासलीला दर्शाती पिंक स्टोन की भव्य मूर्ति खास आकर्षण है। मूर्तिकार राजेंद्र मिश्रा द्वारा बनाई गई इस कलाकृति को तैयार करने में करीब डेढ़ साल लगे और इसकी कीमत 18 लाख रुपये रखी गई है। इसी स्टॉल पर भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की बारीक नक्काशीदार मूर्ति भी प्रदर्शित है, जिसे बनाने में दो वर्ष लगे और इसकी कीमत 12 लाख रुपये है। इसमें चावल से भी छोटी आकृतियों की सूक्ष्म कारीगरी दिखाई गई है।
प्रदर्शनी में आगरा रेड सैंडस्टोन से बना दीवार सजावट वाला हवामहल भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसे 8 कारीगरों ने छह महीने में तैयार किया और इसकी कीमत 13 लाख रुपये रखी गई है। वहीं ब्लैक मार्बल से बनी शिव तांडव की कलात्मक मूर्ति को 20 कारीगरों ने 7-8 महीने में बनाया है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपये है।
इसके अलावा वियतनामी मार्बल से बनी 5 फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति 11 लाख रुपये में प्रदर्शित की गई है। अफ्रीकी मैलाकाइट स्टोन से बना कंसोल और बाथटब भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र हैं, जिनकी कीमत क्रमशः करीब 9 लाख और 10 लाख रुपये बताई गई है।
‘इंडिया स्टोनमार्ट-2026’ में पारंपरिक शिल्पकला, सूक्ष्म नक्काशी और आधुनिक डिज़ाइन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है, जो देश-विदेश के खरीदारों और कला प्रेमियों को खासा आकर्षित कर रहा है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
