राजस्थान में कई जगहों से अबकारी विभाग को नकली शराब बनाने वालों के बारे में खुफिया जानकारी मिल रही थी। इसके बाद मामले पर संज्ञान लिया गया। जांच पड़ताल की गई तो नकली शराब के कारोबार का सच एक-एक करके सामने आने लगा। दरअसल, चित्तौड़गढ़ जिले में आबकारी महकमे की ओर से नकली नकली शराब की फैक्ट्री और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।
हाइवे पर स्थित ढाबों पर चोरी किए गए स्प्रीड से अवैध फैक्ट्री में नकली शराब तैयार की जा रही थी। इस मामले में आबकारी ने स्प्रीड सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक यह आठवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले कांग्रेस नेता सहित छह आरोपियों को आबकारी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, एक अन्य आरोपित की भी गिरफ्तारी हुई थी।
कपासन के बेनीपुरिया में एक अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी
जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आबकारी ने चित्तौड़गढ़ व उदयपुर जिले में दबिश दी थी। इसमें कपासन के बेनीपुरिया में एक अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी। यहां से कई स्थानों पर नकली शराब की सप्लाई हो रही थी। इस मामले में आबकारी ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को नामजद किया था। आबकारी के अनुसंधान एवं पूछताछ में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित ढाबों पर आने वाले टैंकर से स्प्रीड की चोरी की जाती थी। यही स्प्रीड अवैध शराब की फैक्ट्री में सप्लाई होकर नकली शराब बनाई जाती थी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
