• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 25, 2025

    चार थानों की पुलिस पहुँची, फाइनेंस कंपनी एजेंट्स के घर हुई तोड़फोड़ और आगजनी

    मातौर गांव में बुधवार देर रात लगभग 500 लोगों की भीड़ ने नवअंश इंडिया निधि लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के एजेंट्स दाताराम चौधरी और उनके भाई के घर पर हमला किया। भीड़ ने पत्थरबाजी कर घर की खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए, साथ ही बाहर खड़ी तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया।

    पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला थाना प्रभारी रामनिवास मीणा, मुंडावर थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत और तातारपुर थाना प्रभारी जसवंत यादव सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हल्क बल का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया और 5 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    घटना की पृष्ठभूमि: एडिशनल एसपी रतन लाल भार्गव ने बताया कि भीड़ उस समय भड़क गई जब कुछ लोग दाताराम के घर से भैंसें ले जा रहे थे। ग्रामीणों को लगा कि एजेंट गांव छोड़कर भाग रहा है, जिससे गुस्सा भड़क गया।

    निवेशकों का आरोप: स्थानीय निवेशकों ने कंपनी के मालिक पर आरोप लगाया है कि उसने करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया। कुछ दिन पहले एजेंट की संदिग्ध मौत और पैसों की वापसी न होने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ा और हिंसा में तब्दील हो गया।

    स्थिति नियंत्रण में: पुलिस ने इलाके में स्थिति नियंत्रण में कर चार थानों की टीमें तैनात की हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories