जोधपुर में चार साल पुराने हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर की जांच कर रही CBI की टीम आज सुबह एक बार फिर जोधपुर पहुंची। टीम डिगाड़ी क्षेत्र में घटना का सीन रिक्रिएशन कर रही है, जिसमें एनकाउंटर के पूरे घटनाक्रम को फिर से दोहराया जा रहा है।
यह मामला 13 अक्टूबर 2021 का है, जब रातानाडा थाने के तत्कालीन SHO लीलाराम की टीम ने मुठभेड़ में लवली कंडारा को गोली मारी थी।
सीबीआई ने 9 जनवरी 2025 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। आरोपी घोषित किए गए हैं: तत्कालीन SHO लीलाराम, कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास और गनमैन अंकित। CBI क्राइम ब्रांच के DSP मोहिंदर सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। FIR दर्ज होने के बाद सीबीआई टीम 28 जनवरी को भी जोधपुर में लवली के परिजनों से लगभग दो घंटे तक बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा चुकी है।
इससे पहले तत्कालीन गहलोत सरकार ने 31 अक्टूबर 2023 को इस मामले की जांच CBI से कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने 29 नवंबर 2024 को इस आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी किया। हालांकि, 27 अप्रैल 2022 को केंद्र ने पहले इसे CBI जांच के लायक नहीं माना था।
एनकाउंटर का घटनाक्रम
13 अक्टूबर 2021 को रातानाडा थाने के SHO लीलाराम को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा अपने साथियों के साथ हाईकोर्ट कॉलोनी के पास एसयूवी में घूम रहा है। लीलाराम ने गनमैन के साथ अपनी कार में तीन कॉन्स्टेबल लेकर रवाना हुए।
लवली अपने 6 साथियों के साथ एसयूवी में था और पुलिस को देखकर पांचबत्ती चौराहे से भागने लगा। पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन लवली ने कॉन्स्टेबल पर पिस्टल तानकर खुद को छुड़ाया। इंजीनियरिंग कॉलेज के पास ग्रीन गेट पर उसकी एसयूवी डिवाइडर पर चढ़ गई और उसने पुलिस की तरफ फायर किया। इस दौरान एसयूवी ने जोधपुर-जयपुर रोड पर बाइक पर जा रहे दंपती को भी टक्कर मार दी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
