उदयपुर में एक महंगी बाइक चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और उल्टा उससे ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने को कहा। मामला हाथीपोल थाना क्षेत्र का है।
नवरत्न कॉम्प्लेक्स लिंक रोड निवासी 25 वर्षीय अब्बास अली हुसैन कानोड़वाला की बजाज पल्सर बाइक 10 मई की सुबह एमबी अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। अब्बास अपने बीमार पिता को अस्पताल में भर्ती करवाकर रात को वहीं रुका था। सुबह बाहर आने पर बाइक गायब मिली।
परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। अब्बास ने खुद अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दो युवक बाइक का लॉक तोड़कर ले जाते दिखाई दिए। फुटेज पुलिस को सौंपे गए, लेकिन एफआईआर दो दिन बाद 12 मई को दर्ज की गई।
पीड़ित के पिता अली हुसैन का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में पूछताछ करने पर पुलिसकर्मी ने निरीक्षण का हवाला देकर बाद में आने को कहा।
पुलिस से निराश होकर परिवार ने सोशल मीडिया पर बाइक की फोटो डालकर जानकारी देने वाले के लिए 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। इसके बाद 14 मई को उदयपुर से करीब 61 किलोमीटर दूर बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा का चौरा से बाइक की सूचना मिली।
अगले दिन अब्बास अपने दोस्तों और ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंचा। पता चला कि बाइक एक जीप में भरकर गुजरात ले जाई जा रही है। इसके बाद फिल्मी अंदाज में जीप को रुकवाया गया। जांच में जीप में वही बाइक मिली, जिसकी चेसिस नंबर से पुष्टि की गई। बाद में बाइक को बेकरिया थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि बाइक बरामद होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि पुलिस जांच आगे बढ़ाए तो पूरे गिरोह का खुलासा हो सकता है।
हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम भेजी गई है। परिवादी को चक्कर लगाने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
