• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    October 06, 2025

    चाकूबाजी के आरोपियों की सड़क पर परेड, पुलिस ने पैदल घुमाया वारदात की जगह

    उदयपुर में 6 दिन पहले दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों सुमित और प्रकाश की रविवार शाम परेड निकाली गई। इस दौरान दोनों के आधे सिर मुंडवाए हुए थे और वे लंगड़ाते हुए पैदल चलते दिखे।

    भूपालपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों को उसी जगह ले जाकर सीन री-क्रिएट कराया, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने दोनों को करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलाया, जिससे घटनास्थल और भागने के रूट का पुनः निरीक्षण किया जा सके। यह नज़ारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कई लोगों ने आरोपियों की तस्वीरें खींचीं।

    क्या है मामला

    30 सितंबर को अलीपुरा क्षेत्र में धर्मेंद्र गमेती पुत्र सीताराम गमेती पर बीच सड़क पर चाकू से हमला किया गया था। धर्मेंद्र के पैर, पेट और कंधे पर चार वार किए गए थे। घायल को लहूलुहान हालत में एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में सचिन और सुमित के नाम बताए थे।

    भागने में लगी चोटें

    थानाधिकारी आदर्श परिहार ने बताया कि दोनों आरोपी चना मसाला बेचने का काम करते हैं। वारदात के बाद से दोनों फरार थे। गिरफ्तारी के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए सड़क के बीच में चाकूबाजी की थी।

    Tags :
    Share :

    Top Stories